रुद्रपुर विकासखंड के ग्राम लोहरी गंगापुर में बने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क का लोकार्पण और बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम के साथ किया।

इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान देश के हर वर्ग को समान अधिकार और सम्मान देता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है।
ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने कहा कि अंबेडकर पार्क और प्रतिमा से नई पीढ़ी को बाबा साहब के विचारों से प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।



