10.8 C
London

उधमसिंहनगर: “ऑपरेशन लंगड़ा जारी” गुंडई दिखा कर पुलिस पर गोली चलाने वाले ग्राम भरौनी निवासी कुख्यात बदमाश गुरमीत सिंह सहित 4 को पुलिस ने एनकाउंटर में किया गिरफ्तार 2 के पैर में लगी गोली..

अपराध के क्षेत्र में तराई में बसे जनपद ऊधमसिंहनगर का डॉन बनने का सपना देखने वाले भरौनी निवासी कुख्यात हिस्ट्री सीटर बदमाश गुरमीत सिंह पुत्र मोहन सिंह को बीते मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है…

ऊधमसिंहनगर में एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर सितारगंज पुलिस ने लूट और पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले चार आरोपियों को एनकाउंटर क़े बाद गिरफ्तार कर लिया.. आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं..

10 मार्च को औदली पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने अरुण सिंह से चाकू और तलवार की नोक पर बाइक लूट ली थी.. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया और फायरिंग भी कर दी.. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद आरोपी खेतों की ओर भाग गए..

पुलिस ने मौके से मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बाद में गुरमीत सिंह, मक्खन सिंह और इंद्रजीत उर्फ बग्गू को भी दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। गुरमीत सिंह फिलहाल उपजिला चिकित्सालय सितारगंज में उपचाराधीन है, जबकि अन्य आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है..

पुलिस के अनुसार आरोपियों पर पहले से भी मारपीट, डकैती, अवैध हथियार और हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं..

कुल मिलाकर कहा जाए तो जिले में अपनी तैनाती के मात्र 25 दिन मै अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन लंगड़ा” के तहत अब SSP अजय गणपति के कुशल निर्देशन में पुलिस ने 3 अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है.. इधर कप्तान के तेवर को देखकर लगता है कि फिलहाल जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का “ऑपरेशन लंगड़ा” इसी प्रकार आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा।

Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page