11.8 C
London

काशीपुर में एसएसपी अजय गणपति की सख्ती, लंबित विवेचनाओं पर लिया OR — जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

काशीपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय काशीपुर में कोतवाली काशीपुर के समस्त विवेचकों का OR लेकर उनके कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, साक्ष्य संकलन और न्यायालय में दाखिल होने वाली चार्जशीटों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

समीक्षा बैठक में एसएसपी ने विवेचकों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पुराने प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाया जाए और विवेचना के दौरान सभी आवश्यक भौतिक, मौखिक और तकनीकी साक्ष्यों का समयबद्ध संकलन किया जाए। साथ ही केस डायरी को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश भी दिए गए।

एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मामलों में अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, उनमें शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और विवेचना पूर्ण होने पर समयबद्ध तरीके से न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जाए। उन्होंने हत्या, लूट, चोरी, महिला अपराध और साइबर अपराध जैसे संगीन मामलों की विवेचना में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

बैठक में विवेचकों को यह भी कहा गया कि वे विवेचना के दौरान पीड़ित और वादी से नियमित संपर्क बनाए रखें और उन्हें मामले की प्रगति की जानकारी देते रहें, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास मजबूत हो सके।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट चेतावनी दी कि विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक देरी या त्रुटि पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में संबंधित अधिकारी और कोतवाली काशीपुर के सभी विवेचक मौजूद रहे।

Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page