रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद ऊधम सिंह नगर में वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कुंडा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 मार्च 2026 को कोतवाली कुंडा पुलिस टीम ने गैर-जमानती वारंट की तामील करते हुए पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार वारंटी इस प्रकार हैं—
1. नूरहसन पुत्र मेहंदी हसन निवासी बेलजूड़ी, थाना कुंडा (उम्र 37 वर्ष) — धारा 4/25 आयुध अधिनियम।
2. सरवर अली पुत्र अकबर अली निवासी किलावती, थाना कुंडा (उम्र 35 वर्ष) — धारा 323/504/506 भादवि।
3. वसीम पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी सरकारी स्कूल के पास ग्राम सरवरखेड़ा, थाना कुंडा (उम्र 38 वर्ष) — धारा 380/411/457/34 भादवि।
4. सुनील कुमार पुत्र सोहनबीर निवासी करनपुर, थाना कुंडा (उम्र 55 वर्ष) — धारा 138 एनआई एक्ट।
5. संजीत उर्फ संजीव पुत्र ऋषिपाल निवासी करनपुर, थाना कुंडा (उम्र 30 वर्ष) — धारा 323/504/427 भादवि।
पुलिस टीम में शामिल रहे—
उप निरीक्षक हरविंदर कुमार, उप निरीक्षक प्रदीप कोहली (चौकी प्रभारी शिवराजपुर पट्टी), कांस्टेबल कंदन भौर्याल, राजकुमार और चंद्रशेखर भट्ट।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।



