24.1 C
London

रुद्रपुर में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रहित में बुलंद की आवाज

रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ऊधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत (बिट्टू चौहान) के नेतृत्व में रुद्रपुर में जोरदार एवं पूर्णतः अनुशासित विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन राष्ट्र एवं प्रदेश की गरिमा के विरुद्ध की जा रही गतिविधियों के विरोध में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम गाबा चौक, रुद्रपुर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से नारेबाजी करते हुए राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर अपना पक्ष रखा। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और संगठनात्मक एकता देखने को मिली।

जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने अपने संबोधन में कहा कि देश आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में कुछ विपक्षी तत्व देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे युवा मोर्चा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि भारत आज युवाशक्ति के बल पर आगे बढ़ रहा है और राष्ट्रविरोधी सोच एवं अराजक गतिविधियों का लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा विरोध जारी रहेगा। यह प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा, जिसमें युवाओं ने राष्ट्रहित में एक सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम में जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदेश भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष अशोक नेगी, मंडल अध्यक्ष जय प्रताप भंडारी, विशाल सिंह, अभिषेक, रचित, केके त्रिपाठी, मनीष गोस्वामी, नवजोत सिंह सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page