रुद्रपुर। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद एआरटीओ नवीन कुमार ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 ई-रिक्शा सीज किए। ये सभी ई-रिक्शा बिना बीमा, टैक्स और फिटनेस के शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे थे।
एआरटीओ नवीन कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का पालन न करने वाले अन्य ई-रिक्शा संचालकों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना वैध दस्तावेजों के कोई भी वाहन सड़कों पर नहीं चलेगा।
एआरटीओ विभाग की इस कार्रवाई से ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया है। वहीं, शहरवासियों ने भी विभाग की इस सख्ती का स्वागत किया है, क्योंकि अवैध रिक्शों के कारण आए दिन ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त रहती थी।



