18.4 C
London

किच्छा: बरसात से पहले जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु सफाई अभियान तेज, पूर्व विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण

किच्छा : नगर में आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए जलभराव की समस्या के समाधान हेतु प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान का आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लेफ्ट पाहा नहर समेत नगर की विभिन्न प्रमुख जल निकासी नहरों व कनेक्टिंग नालों की सफाई कार्य का जायज़ा लिया।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि शहर के विभिन्न वार्डों से नागरिकों द्वारा बरसात में जलभराव की समस्या की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इस पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लेफ्ट पाहा नहर एवं अन्य कनेक्टिंग नालों की समुचित सफाई की जाए। उन्होंने कहा कि नगर में जलभराव से निजात दिलाने हेतु प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। जहाँ मशीनें नहीं पहुँच पा रही हैं, वहाँ पर्यावरण मित्रों की मदद से सफाई कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।

उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने आश्वस्त किया कि बरसात से पूर्व नगर के सभी बड़े नालों के साथ ही छोटे कनेक्टिंग नालों की भी सफाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह ने भी जानकारी दी कि पालिका द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page