25.1 C
London

Big Breaking:रुद्रपुर में बीते दिनों हुये पिता पुत्र डबल मर्डर का वांछित अभियुक्त सागर हुड़िया गिरफ्तार

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन का दिख रहा असर

घटना के दिन से चल रहा था लगातार फरार

कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा होटल उदय किच्छा रोड के पास से किया गिरफ्तार

घटना को अंजाम देने वाले 07 आरोपियों को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार

 

दिनांक 28-4-2025 को कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में हुये डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देने वाले पांच सगे भाईयों एंव दो अन्य मुख्य अभियुक्तों को मय घटना में प्रयुक्त पिस्टल सहित गिरफ्तार किया जा चुका था। परन्तु अभियुक्त  सागर हुड़िया घटना के दिन से लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस लगातार ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी और फरार अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट भी मा0न्यायालय से जारी किया जा चुका था।

 दिनांक 23-5-2025 को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम उक्त वाँछित अभियुक्त सागर हुड़िया को मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर किच्छा रोड होटल उदय रेजिडेंसी के पास से समय सायं 7.10 बजे गिरफ्तार किया गया। आपको बता दे कि अभियुक्त सागर हुड़िया इससे पूर्व कोतवाली रुद्रपुर से बलात्कार के आरोप में जेल जा चुका है।अभियुक्त सागर हुड़िया के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही कर उसे मा0न्यायालय पेश किया जा रहा है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page