26.3 C
London

Chardham Yatra 2025: पंजीकरण का आंकड़ा 12.51 लाख पार, 10 हजार से अधिक विदेशी यात्री भी कर चुके अप्लाई

Chamoli: चारधाम यात्रा के लिए 20 मार्च से ऑनलाइन आधार आधारित पंजीकरण शुरू किया गया था। अब तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए 12.50 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करा चुके हैं।चारधाम यात्रा पर आने के लिए अब तक 10 हजार से अधिक विदेशी यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि चारधाम यात्रा के लिए कुल पंजीकरण का आंकड़ा 12.50 लाख पार हो चुका है।चारधाम यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि केदारनाथ के लिए 3674, बदरीनाथ के लिए 3045, यमुनोत्री के लिए 1918 और गंगोत्री के लिए 2105 विदेशियों ने पंजीकरण कराया है। चारधाम यात्रा के लिए 20 मार्च से ऑनलाइन आधार आधारित पंजीकरण शुरू किया गया था।अब तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए 12.50 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। यात्रा में आने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। इसमें विदेशी यात्री भी पीछे नहीं है। कुल पंजीकरण संख्या में 10 हजार से अधिक विदेशी यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page