14.7 C
London

विश्व प्रसिद्ध खूबसूरत वादियों का दीदार करने को हो जाएं तैयार, एक जून से पर्यटकों के लिए खुलेगी फूलों की घाटी

Valley of Flowers: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में जैव विविधता का भरपूर खजाना है… यहां कई तरह के दुर्लभ फूलों तो खिलते ही हैं, साथ में आप खूबसूरत वादियों का भी दीदार कर सकते हैं विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए इस वर्ष एक जून को खोल दी जाएगी… नंदा देवी राष्ट्रीय वन प्रभाग इन दिनों घाटी में पर्यटकों के स्वागत की तैयारियों में जुटा है…पर्यटकों व ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए फूलों की घाटी काफी मुफीद होती है… प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर घाटी में दुर्लभ हिमालयी वनस्पतियां पाई जाती हैं। यहां जैव विविधता का खजाना है… 500 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं…उप वन संरक्षक बीबी मार्तोलिया ने बताया, घाटी में पहला दल घांघरिया से एक जून को रवाना किया जाएगा… दल को घाटी में ट्रैक के बाद उसी दिन वापस आना होता है। बताया, यहां के लोगों के लिए 200 रुपये और विदेशी नागरिकों के लिए 800 रुपये ईको ट्रैक शुल्क निर्धारित है। घांघरिया में टूरिस्ट गाइड की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page