16.4 C
London

उत्तराखंड में गर्मी फिर दिखाने लगी तेवर, पारा पहुंचा 40 के पार , इस दिन से करवट लेगा मौसम

रुद्रपुर में आज 15 मई महीने का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 40.5 डिग्री पहुंचा। दिन में गर्म हवा चलने के साथ उमस भी रही।रुद्रपुर में गर्मी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिये। बुधवार को मई माह में अब तक सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 40.5 डिग्री पहुंचा। दिन में गर्म हवा चलने के साथ उमस भी रही। दोपहर के समय बाजार में कई दुकानें भी बंद रही और ग्राहक नदारद दिखे जिससे बाजार में सूनसानी छायी रही। शाम के समय सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल उड़ाती पश्चिमी हवा चली। पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह के अनुसार मई माह में 2017 में सबसे अधिक तापमान रहा था उसके बाद बुधवार को सबसे गर्म दिन रहा। उन्होंने बताया कि अभी चार-पांच दिन मौसम साफ रहेगा और तेज गर्मी रहेगी।

 

वर्ष अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस

 

2017 – 40.5

 

2018 – 32.5

 

2019 – 36

 

2020 – 35

 

2021 – 34

 

2022 – 38.5

 

2023 – 36.5

 

2024 – 40.5

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page