13.9 C
London

ऋषिकेश: हुड़का का नाद कर पीएम ने किया देवी-देवताओं का आह्वान, गढ़वाल से हरिद्वार तक मतदाताओं को ऐसे साधा

ऋषिकेश में विजय संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में ब्रह्मकमल, हुड़का और गढ़वाल के तीन प्रमुख शक्तिपीठों का जिक्र कर गढ़वाल के मतदाताओं तो गंगा और हरकी पैड़ी से हरिद्वार के मतदाताओं को साधने का प्रयास किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतीक चिन्ह के तौर पर प्रधानमंत्री को हुड़का भेंट किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देवभूमि में देवताओं के आह्वान करने की परंपरा है। हुड़का का नाद देवी-देवताओं के आह्वान करने में ऊर्जा देता है। आज मुझे भी देवता रूपी जनता जनार्दन का आह्वान करने के लिए हुड़का बजाने का सौभाग्य मिला है।प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी है। उत्तराखंड का कोई निवासी ये नहीं भूल सकता किij कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए। लेकिन राम मंदिर बनाने वालों ने कांग्रेस के गुनाह माफ कर उनके घर जाकर निमंत्रण दिया। लेकिन कांग्रेस ने उसका भी बहिष्कार किया। पीएम ने कहा कि अब तो कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि हिंदू धर्म में जो शक्ति है उसका विनाश करेंगे।कांग्रेस शक्ति स्वरूपा मां धारी देवी, मां चंद्रबदनी देवी, मां ज्वाल्पा देवी की शक्ति को खत्म करना चाहती है। कहा कि उत्तराखंड की आस्था को तबाह करने की जो साजिशें चल रही हैं उसमें कांग्रेस की ये बातें आग में घी का काम करेंगी। उत्तराखंड की संस्कृति की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।हरिद्वार के मतदाताओं को जोड़ने के लिए मोदी ने कहा कि आपको भूलना नहीं है ये वही कांग्रेस है जो कहती रही है कि हरकी पैड़ी मां गंगा किनारे नहीं बल्कि नहर के किनारे बसी है। अब ये गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे हैं। इन्हें उत्तराखंड के लोग सबक सिखाकर रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page