8.3 C
London

पुष्कर धामी 2.0 कैबिनेट का गठन, इन विधायकों को मिली जगह

आठ कैबिनेट मंत्रियों का चयन, गढ़वाल-कुमाऊं मंडल में बना

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित आठ कैबिनेट मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनियता की शपथ ली। धामी ने अपने मंत्रिमंडल में युवाओं पर भरोजा जताने के साथ ही गढ़वाल व कुमाऊं में संतुलन बनाने में भी सफल हुए हैं। धामी ने कुमाऊं एवं गढ़वाल के साथ ही पहाड़ और मैदान के बीच संतुलन को साधने का भी प्रयास किया और वह काफी हद तक सफल भी हुए हैं। गढ़वाल से पांच तो कुमाऊं मंडल से तीन कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।
नई कैबिनेट में हर क्षेत्र को समान प्रतिनिधित्व देकर सरकार को पूरे पांच साल तक बगैर विरोध के चलाने का प्रयास भी किया है। गढ़वाल मंडल से सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल और प्रेमचंद अग्रवाल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया तो दूसरी ओर, कुमाऊं मंडल से रेखा आर्य, चंदन राम और सौरभ बहुगुणा को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
कैबिनेट में शामिल दोनों मंत्री कुमाऊं मंडल से ही हैं। चंदन राम बागेश्वर से विधायक हैं तो उधमसिंह नगर जिले से सितारगंज विधानसभा सीट से सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा चुनाव 2022 में जीत दर्ज की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page