13.9 C
London

ऊधमसिंहनगर:रुद्रपुर में देर रात युवकों ने सरेआम चलाई गोलियां,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,एक गिरफ्तार कई फरार

रुद्रपुर।बीती रात रुद्रपुर के आवास विकास क्षेत्र में सरेआम सड़क पर गाड़ी खड़ा करने को लेकर हुए एक छोटे से विवाद के दौरान प्रांजल गाबा नाम के युवक ने दो युवकों पर पिस्टल तान कर गोली चला दी पर गनीमत यह रही कि दोनों युवकों को गोली नहीं लगी और किसी तरह दोनों युवक मौके से भाग कर आवास विकास पुलिस चौकी पहुंच गए,जिस कारण दोनों युवकों की जान बच गई…

(गिरफ्तार आरोपी प्रांजल गाबा)

सरेआम आवास विकास कॉलोनी में हुई फायरिंग की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई… सरेआम गोलीबारी की घटना की सूचना मिलने पर आनन-फानन में भारी संख्या में पुलिस फोर्स और एसओजी की टीम मौके पर पहुंच गई….शहर में सरेआम हुई फायरिंग की इस घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने आरोपी युवक को जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए है एवम 307,147,148,323, 504,506,452, 30 आर्म एक्ट 34 IPC की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी प्रेषित कर दी है…

जिले के तेजतर्रार एसएसपी मंजूनाथ टीसी के सक्त रुख को देखते हुए पुलिस और एसओजी ने बीते देर रात ही गोली चलाने वाले युवक प्रांजल गाबा को गिरफ्तार कर लिया है,वही इस पूरे मामले में नामजद दूसरा आरोपी सन्नी सहित लगभग 6 लोग अभी फरार चल रहे है….फिलहाल फरार आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की टीम कई स्थानों पर दबिश दे रही है…हम आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों पूर्व रुद्रपुर के गाबा चौराहे पर भी रोडरेज की एक छोटी सी घटना को लेकर एक युवक पर गोली चलाने वाले अपराधी प्रवृत्ति के युवक को एसएसपी के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और अब इस पूरे मामले को भी एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने काफी गंभीरता से लिया है और उम्मीद है कि जल्द ही इस पूरे मामले में फरार चल रहा अन्य आरोपी भी पुलिस के शिकंजे में होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page