20.6 C
London

जोशीमठ: सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए राहत-बचाव कार्यों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

जोशीमठ।मुख्यमंत्री धामी ने आज सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली एवम् जोशीमठ में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जोशीमठ में भू-धंसाव के कारणों को लेकर सभी तकनीकी संस्थानों एवं वैज्ञानिकों की रिपोर्ट आते ही आगे की योजना पर तेजी से कार्य किया जाए…

मुख्यमंत्री धामी ने कहा की पुनः विस्थापन के लिए वहां के लोगों से मिलकर सुझाव ले एवं इस सम्बन्ध में जल्द से जल्द शासन को रिपोर्ट भेजी जाए.. जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र से जिन लोगों को विस्थापित किया जायेगा, उनके लिए सरकार की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं की जायेंगी…

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिंन्हा, सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव सविन बंसल, आनन्द श्रीवास्तव एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page