17.6 C
London

देहरादून: सीओ की सत्ताधारियों से मिलीभगत का आरोप लगाकर बेहड़ ने सीएम आवास पर किया प्रदर्शन

देहरादून। किच्छा के सीओ और सत्ता की मिलीभगत के विरोध में विधायक तिलकराज बेहड़ ने मुख्यमंत्री आवास पर धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि कल सदन में भी वह इस मुद्दे को उठाएंगे। बेहड़ के समर्थन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा भी धरने पर बैठ गए।

विधायक बेहड़ आज मुख्यमंत्री से मुलाकात करने उनके आवास गए थे, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। जिस पर वह धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि उनकी विधान सभा क्षेत्र में उनके समर्थकों पर हमले हो रहे हैं और पुलिस कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर देती है। किच्छा के सीओ ओमप्रकाश शर्मा और सत्तारूढ़ दल के नेताओं का गठजोड़ किसी से छिपा नहीं है। सारे अवैध कारोबारों को संरक्षण मिला है। कल सदन में भी वह इस मुद्दे को उठाएंगे। कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है।

उन्होंने कहा कल सदन में भी वह इस मुद्दे को उठाएंगे। वह पहले भी सीएम को फोन पर किच्छा में हो रही गुंडागर्दी की जानकारी दे चुके हैं। अवैध खनन, गौकशी जैसे कारोबार को पुलिस और सत्ताधारियों का संरक्षण मिला है। पुलिस अफसर तस्करों के साथ देखे जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page