13.6 C
London

संविधान को कमजोर करने वालों के खिलाफ हों एकजुटः शर्मा

रुद्रपुर। संविधान दिवस के मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं को संविधान की पुस्तक भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर संविधान दिवस पर महानगर कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सीपी शर्मा, पार्षद मोहन खेड़ा व विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह बिट्टा आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं का स्वागत सत्कार करते हुए उन्हें संविधान की पुस्तक और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी ने संविधान के प्रति अपना कर्तव्य निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि आज के दौर में जिस प्रकार संविधान को कमजोर करने का कुचक्र रचा जा रहा है, वह चिंता का विषय है। संविधान को कमजोर होने से बचाने के लिए अधिवक्ताओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र का अस्तित्व खतरे में है। इसीलिए लोकप्रिय नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकालकर लोगों को देश को तोड़ने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जो देश में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है वह देश के भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। आज देश को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों पर चलकर देश में एकता अखण्डता न्याय और समानता को बरकरार रखने की जरूरत है। संविधान को कमजोर होने से बचाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा।

विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए कानून की सहायता की जब आवश्यकता होगी हमारे अधिवक्ता सब खड़े मिलेंगे। कार्यक्रम में आरएस रावत ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने संविधान दिवस पर महानगर कांग्रेस द्वारा अधिवक्ताओं का सम्मान किये जाने की सराहना करते हुए सीपी शर्मा का आभार व्यक्त किया। वहीं इंद्रजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि सही अर्थों में संविधान की रक्षा कांग्रेस ही कर सकती है कांग्रेस ने हमेशा लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने का काम किया है। भाजपा देश के संविधान और तानेबाने को नष्ट करने का प्रयास कर रही है जो देश के लिए घातक है। अधिवक्ता आबिद अली ने कहा कि देश में नफरत का माहौल है। राहुल गांधी का सभी को साथ देना चाहिए। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखते हुए संवैधानिक संस्थाओं, कानून और संविधान को सर्वाेपरि बताया। कहा कि संविधान ही हमें जीने का अधिकार प्रदान करता है।

इस अवसर पर उमेश जोशी, उमा गक्खर, मुरली मनोहर श्रीवास्तव, इंद्रजीत सिंह बिट्टा, आबिद अली, नितिन गक्खर ,मोहन खेड़ा, अमन जौहरी, पिंकी चौहान, फैज़ल खान, मंजू, आर एस रावत, सुखदर्शन सिंह, सीपी गंगवार, चन्द्रशेखर कोरंगा,मधुर खेड़ा, शाकिब यार खान, संदीप कुमार, सुभाषिनी द्विवेदी, रमेश आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page