21.6 C
London

सिंगल यूज प्लास्टिक के गोदाम का किया भंडाफोड़, 2 लाख रुपए का किया चालान

लालकुआं: बिंदुखत्ता में प्रशासन ने छापेमारी कर सिंगल यूज प्लास्टिक के गोदाम का किया भंडाफोड़, 2 लाख रुपए का किया चालान

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के काररोड में आज राजस्व विभाग, पुलिस एवं नगर पंचायत ने संयुक्त रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाया, टीम ने एक गोदाम में छापेमारी की तो वहां कई कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक, और प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गयी।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम यहां काररोड बिंदुखत्ता में तहसीलदार लालकुआं सचिन कुमार और उपनिरीक्षक बलवंत कंबोज के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत की टीम ने छापेमारी कर सिंगल यूज प्लास्टिक के अवैध गोदाम का खुलासा किया। अवैध गोदाम का संचालक हाथीखाना निवासी टिंकू उर्फ मोनू नामक व्यक्ति के गोदाम से लगभग 15 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ ली। जिसका 2 लाख रुपए का चालान किया गया है। इसके अलावा काररोड क्षेत्र में दो दुकानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई, पॉलिथीन रखने पर 10 से 20 हजार रुपए तक का चालान किया गया।

छापेमारी टीम में तहसीलदार सचिन कुमार कोतवाली के उपनिरीक्षक बलवंत कंबोज , कॉन्स्टेबल तरुण मेहता ,हरीश पुरी के अलावा नगर पंचायत कर्मी सोनू और विजय आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page