25.2 C
London

नीतीश कुमार ने 8वीं बार ली बिहार के CM पद की शपथ

बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बन गई है। नीतीश कुमार ने 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। महागठबंधन विधायक दल के नेता के रूप में नीतीश कुमार ने 165 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।

शपथ ग्रहण से पहले महागठबंधन के साथ सरकार बनाने का ऐलान करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि पुरानी बातों को भूलकर बिहार के विकास के लिए काम करने की बात कहीं थी। तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार को देश का सबसे अनुभवी और परिपक्व मुख्यमंत्री बताया था। करीब पांच साल बाद अब दोनों मिलकर फिर से बिहार में सरकार चलाएंगे।

इससे पहले मंगलवार को एनडीए छोड़ने और राज्यपाल से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नई सरकार के गठन की जानकारी दी थी। इस दौरान नीतीश कुमार ने साफ कहा कि, हमें सात राजनीतिक पार्टियों का सहयोग मिला है। सात दल के 164 विधायक मिलकर बिहार की सेवा करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page