रुद्रपुर: गांधी पार्क में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद रुद्रपुर के गांधी पार्क क्षेत्र में युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने के मामले में ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर रुद्रपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, बीते 6 सितंबर को कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत गांधी पार्क के पास आकाश यादव उर्फ आकाश बांडा निवासी भदईपुरा पर धारदार और अन्य घातक हथियारों से जानलेवा हमला किया गया था। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
7 सितंबर को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि गांधी पार्क हमले में वांछित आरोपी सुमित चौधरी और पवन शर्मा बागवाला रिंग रोड के पास बिलासपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी सुमित चौधरी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अवैध हथियार की बरामदगी के बाद मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
सुमित चौधरी पुत्र काशीराम, निवासी वार्ड नंबर 18, आवास विकास, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर, उम्र 34 वर्ष।
पवन शर्मा पुत्र राधेश शर्मा, निवासी वार्ड नंबर 05, जगतपुरा, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर, उम्र 27 वर्ष।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार मामले में कौशल शर्मा, गगनदीप सिंह उर्फ गगन रतनपुरिया और शक्ति सिंह सहित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक श्री प्रकाश दानू, एसएसआई खुशवंत सिंह सहित रुद्रपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
ग्रिफ्ताऱ
रुद्रपुर: गांधी पार्क में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
रुद्रपुर के गांधी पार्क क्षेत्र में युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने के मामले में ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर रुद्रपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, बीते 6 सितंबर को कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत गांधी पार्क के पास आकाश यादव उर्फ आकाश बांडा निवासी भदईपुरा पर धारदार और अन्य घातक हथियारों से जानलेवा हमला किया गया था। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
7 सितंबर को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि गांधी पार्क हमले में वांछित आरोपी सुमित चौधरी और पवन शर्मा बागवाला रिंग रोड के पास बिलासपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी सुमित चौधरी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अवैध हथियार की बरामदगी के बाद मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
सुमित चौधरी पुत्र काशीराम, निवासी वार्ड नंबर 18, आवास विकास, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर, उम्र 34 वर्ष।
पवन शर्मा पुत्र राधेश शर्मा, निवासी वार्ड नंबर 05, जगतपुरा, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर, उम्र 27 वर्ष।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार मामले में कौशल शर्मा, गगनदीप सिंह उर्फ गगन रतनपुरिया और शक्ति सिंह सहित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
इस कार्यवाही को प्रभारी निरीक्षक प्रकाश दानू, एसएसआई खुशवंत सिंह सहित रुद्रपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।