23.1 C
London

नारायण अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित

रुद्रपुर। रामपुर रोड स्थित नारायण अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रदीप अदलखा एवं डॉ. सोनिया अदलखा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राष्ट्रगान और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप अदलखा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा भी राष्ट्र सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और प्रत्येक कर्मचारी मरीजों के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निभाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी अस्पताल की सफलता केवल डॉक्टरों से नहीं, बल्कि नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी कर्मचारियों, प्रशासनिक टीम, सुरक्षा कर्मियों और सफाई कर्मचारियों सहित पूरी टीम के सामूहिक प्रयास से संभव होती है। मरीजों का विश्वास बनाए रखना ही अस्पताल परिवार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

इस दौरान डॉ. प्रदीप अदलखा ने कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि सितंबर माह से सभी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण को सम्मान देना संस्थान की प्राथमिकता है तथा वेतन वृद्धि से उनका मनोबल और अधिक मजबूत होगा।

वेतन वृद्धि की घोषणा के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सम्मान और उपहार मिलने से अस्पताल परिवार का उत्साह भी दोगुना नजर आया। कार्यक्रम में डॉ. सोनिया अदलखा ने भी सभी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page