31.3 C
London

बांग्ला में संवाद कर एसएसपी अजय गणपति ने जीता लोगों का दिल, थाना दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने दिनेशपुर थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस के दौरान जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।

थाना दिवस में उस समय एक आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब एसएसपी अजय गणपति ने बंगाली समाज के लोगों से उनकी मातृभाषा बांग्ला में संवाद किया। अपनी भाषा में एसएसपी को बात करते देख फरियादियों की झिझक दूर हो गई और उन्होंने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। एसएसपी के इस व्यवहार की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।

जनसुनवाई के दौरान यातायात व्यवस्था, नशे से जुड़े मामलों सहित अन्य स्थानीय समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। एसएसपी ने सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी एवं संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि “थाने आने वाले हर पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए। शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय की जाएगी।”

थाना दिवस के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करने की इस पहल को लोगों ने सकारात्मक बताते हुए एसएसपी के जनहितैषी और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page