23.8 C
London

डिजिटल पुलिसिंग को लेकर एसपी नीहारिका तोमर सख्त, सीसीटीएनएस व ऑनलाइन सेवाओं की समीक्षा

➡️ रुद्रप्रयाग पुलिस कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित

➡️ एफआईआर, चार्जशीट पर समयबद्ध ई-साइन और ‘सिक्योर मालखाना’ प्रोजेक्ट को 15 दिन में पूरा करने के निर्देश

➡️ ऑनलाइन चरित्र सत्यापन, किरायेदार सत्यापन व अन्य सेवाओं की पेंडेंसी तत्काल शून्य करने पर जोर

🛑 रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने जनपद में डिजिटल पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय में समस्त राजपत्रित अधिकारियों, तकनीकी प्रकोष्ठ एवं सभी कोतवाली प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत समीक्षा बैठक की।

बैठक में सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) सहित भारत सरकार एवं उत्तराखंड पुलिस के विभिन्न डिजिटल पोर्टलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए एसपी ने एफआईआर, ड्राफ्ट चार्जशीट और अंतिम चार्जशीट पर समयबद्ध ई-साइन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ‘सिक्योर मालखाना’ प्रोजेक्ट के तहत सभी मालखानों का शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण 15 दिनों के भीतर पूरा कराने और भौतिक सत्यापन करने के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा ई-बीट बुक, ई-समन, ई-साक्ष्य, आईसीजेएस, क्री-मैक, आईटीएसएसओ, आई-रेड और ई-डार पोर्टलों पर डेटा की गुणवत्ता एवं समयबद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विवेचना से जुड़े सभी 24 एकीकृत अन्वेषण प्रपत्र (IIF-1 से IIF-24) बिना त्रुटि के निर्धारित समय सीमा में अपलोड करने पर विशेष जोर दिया गया।

एसपी नीहारिका तोमर ने ऑनलाइन चरित्र सत्यापन, किरायेदार एवं घरेलू नौकर सत्यापन, खोई वस्तुओं की रिपोर्ट जैसी नागरिक सेवाओं की लंबित फाइलों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि डेटा फीडिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक के अंत में उन्होंने सभी कोतवाली प्रभारियों को डिजिटल कार्यों की दैनिक समीक्षा करने तथा तकनीकी प्रभाग को सभी थानों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page