20.3 C
London

संजय वन चौकी का भव्य शुभारंभ, SSP अजय गणपति ने किया उद्घाटन

रुद्रपुर/पंतनगर। जनपद ऊधमसिंहनगर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कोतवाली पंतनगर क्षेत्र के अंतर्गत नवस्थापित ‘चौकी संजय वन’ का बुधवार को विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ किया गया। चौकी का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-यज्ञ एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, क्षेत्रीय नागरिकों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि ऊधमसिंहनगर पुलिस “सुरक्षा, सेवा और विश्वास” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि संजय वन चौकी की स्थापना से क्षेत्र में पुलिस की पहुंच और निगरानी व्यवस्था अधिक मजबूत होगी। इससे अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

 

उन्होंने स्थानीय लोगों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की।

 

नई चौकी के संचालन से क्षेत्रवासियों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा। साथ ही पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी तथा अपराध नियंत्रण में भी सहायता प्राप्त होगी।

 

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय निवासी एवं अन्य अतिथि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page