23.6 C
London

“अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त देवभूमि” के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस — एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में 03 माह में ऐतिहासिक उपलब्धियां

अपराधियों में खौफ, जनता में विश्वास — ऊधमसिंहनगर पुलिस की कार्यप्रणाली में दिखा बड़ा बदलाव

 

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में पिछले तीन माह के दौरान अपराध, अवैध नशा, अवैध शस्त्र, ओवरलोडिंग, कच्ची शराब, गैंगस्टर एवं समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त देवभूमि” विजन को धरातल पर उतारते हुए जनपद पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों पर बड़ा प्रहार किया है।

पिछले 03 माह में एसएसपी अजय गणपति द्वारा 05 बड़े विशेष अभियान चलाए गए, जिनमें अवैध नशा, अवैध शस्त्र, कच्ची शराब, ओवरलोडिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सैकड़ों अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की गई।

अवैध शस्त्र अभियान के दौरान 96 मुकदमे दर्ज कर 103 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 87 तमंचे, 03 बंदूकें, 02 पंप एक्शन गन, 03 पिस्टल, 01 रिवॉल्वर, 19 रामपुरी चाकू/तलवार तथा 159 कारतूस बरामद किए।

वहीं अवैध नशे के विरुद्ध अभियान में 55 मुकदमे दर्ज कर 68 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 581.4 किलोग्राम गांजा, 1.058 किलोग्राम चरस, 714.96 ग्राम स्मैक, 56 नशीले इंजेक्शन एवं 227 नशीली गोलियां बरामद कर नशा तस्करों में हड़कंप मचा दिया।

नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर भी बड़ा प्रहार करते हुए पुलिस ने कुख्यात तस्कर रिफाकत की लगभग ₹3.70 करोड़ तथा संजय गुप्ता की लगभग ₹3 करोड़ की संपत्तियों पर कार्रवाई की। अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए वित्तीय जांच भी लगातार जारी है।

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूरे जनपद में 1337 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 737 वांछित एवं पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 8687 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, 1502 पुलिस एक्ट चालान, 2696 यातायात चालान एवं 376 वाहन सीज किए गए। साथ ही 3976 बार, होटल, पब, क्लब एवं ढाबों की चेकिंग की गई।

कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए गए अभियान में 133 मुकदमे दर्ज कर 127 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने 3156 लीटर अवैध शराब बरामद की, 63 भट्टियां नष्ट कीं तथा 1,52,100 लीटर लहन मौके पर नष्ट किया।

ओवरलोडिंग एवं ओवरस्पीडिंग के खिलाफ विशेष अभियान में 197 ओवरलोडिंग चालान, 142 वाहन सीज, 57 कोर्ट चालान, 53 ओवरस्पीडिंग चालान एवं 05 वाहन सीज किए गए। दो ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किए गए।

एसएसपी अजय गणपति द्वारा पुलिस फिटनेस, अनुशासन एवं जनसुनवाई व्यवस्था में भी बड़ा सुधार किया गया है। नियमित परेड, फिजिकल एक्टिविटी, “नो व्हीकल डे” एवं संवेदनशील पुलिसिंग के चलते आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

धर्मांतरण मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआईटी गठित की गई, जबकि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के विरुद्ध भी पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए गए हैं। सितारगंज में प्रतिबंधित आतंकी संगठन “अल बदर” से जुड़े तार सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल एवं जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त जांच जारी है।

एसएसपी अजय गणपति ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपराधियों, नशा तस्करों, अवैध शस्त्र कारोबारियों एवं समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page