23.6 C
London

अपराध नियंत्रण पर एसएसपी अजय गणपति सख्त, मासिक समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित

रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित कर कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, महिला सुरक्षा, किरायेदार सत्यापन और नशा तस्करों पर कार्रवाई को लेकर विशेष जोर दिया गया।

एसएसपी अजय गणपति ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में दर्ज अपराधों और लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बीट अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई करने तथा बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल, कॉलेज और आम जनता के बीच जागरूकता गोष्ठियां आयोजित करने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा हिस्ट्रीशीटरों और सक्रिय अपराधियों की लगातार निगरानी कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

एसएसपी ने ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन लगाम के तहत अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालकर उनके खिलाफ गैंगस्टर, गुंडा एक्ट और पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाए तथा हिस्ट्रीशीट भी खोली जाए।

बैठक के दौरान पुलिस मुख्यालय स्तर से चल रहे अभियानों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं लंबित विवेचनाओं की समीक्षा के लिए पुलिस उपाधीक्षकों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा थाना प्रभारियों को विवेचकों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान एसएसपी अजय गणपति ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 18 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page