10.1 C
London

सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 12वीं परीक्षा 2025-26 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

रुद्रपुर।सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम 2025-26 में सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जिससे विद्यालय परिसर में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है।

 

विद्यालय की मेधावी छात्रा सिमरन शर्मा ने 98.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा ऊधम सिंह नगर जिले में द्वितीय स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं हर्षिता जोशी ने 95.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं रितु धामी ने 94% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में —

यंतिका (93.2%),

करिश्मा ऐरी (92.8%),

आकृति मणि तिवारी (91.4%),

निशिका रावत (91.4%),

शुभम जोशी (91.4%),

ईशा घोष (90.8%),

आस्था कौशिक (90.8%) तथा

हिमांशु सागर (90.2%) शामिल रहे।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर प्रिया पीटर कारवल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।

 

विद्यालय प्रबंधन समिति एवं समस्त शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page