रुद्रपुर के रमपुरा क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले युवकों पर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी सारी हेकड़ी निकाल दी, कल तक खुद को “पुष्पा” समझने वाले ये युवक पुलिस कार्यवाही के बाद थाने में माफी मांगते नजर आए, आपको बताते चलें कि बीती रात जैसे ही फायरिंग की सूचना रमपुर चौकी इंचार्ज पंकज कुमार को मिली वह तुरंत मौके पर गए और खोजबीन शुरू कर दी.. आज 24 घंटे से भी कम समय में चौकी इंचार्ज पंकज कुमार ने चिल्लर बदमाशों को उन्हीं की भाषा में सबक सिखाया…
जानकारी के अनुसार चाउमीन खाने के दौरान हुए मामूली विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब कुछ युवकों ने फिल्मी स्टाइल में फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ले जाकर पूरे मामले का रिपेलय कराया, जहां इलाके के लोगों ने भी देखा कि कानून के सामने बदमाशों की सारी “हवा” निकल गई।
ज़िलें क़े तेज तरार एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि ऊधमसिंहनगर कोई फिल्मी सेट नहीं है, जहां कोई भी कानून हाथ में लेकर माहौल खराब करेगा। जनपद में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
➡️ शांति भंग करोगे तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
➡️ फायरिंग करोगे तो जेल की सलाखें गिननी पड़ेंगी।
➡️ कानून हाथ में लोगे तो पुलिस सख्ती से निपटेगी।
- ऊधमसिंहनगर पुलिस ने साफ कर दिया है कि जिले में अपराध और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



