15.7 C
London

हरिद्वार:सहकार भारती ने मनाया श्रद्धेय लक्ष्मणराव ईनामदार का जन्मोत्सव

रुड़की। दिनांक 20 सितम्बर 2025 को संघ कार्यालय रुड़की में सहकार भारती हरिद्वार द्वारा श्रद्धेय श्री लक्ष्मणराव ईनामदार के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष  विनोद गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार जिला प्रभारी बाला शर्मा, प्रदेश मंत्री रविंद्र कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  रामगोपाल कंसल, पूर्व संगठन प्रमुख  महक सिंह ने शिरकत कर सहकार भारती के कार्यों एवं भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

 

इस अवसर पर जिला हरिद्वार में विनय कुमार को सह संगठन प्रमुख का दायित्व सौंपने की भी घोषणा की गई।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने संघ शताब्दी वर्ष एवं संघ द्वारा पंच परिवर्तन विषय पर विस्तृत जानकारी दी।

 

बैठक में प्रदेश एसएचजी प्रमुख  रामेश्वरी, जिला महामंत्री  मेनपाल, संगठन प्रमुख अजय वर्मा, उपाध्यक्ष  मगन सिंह, ओमपाल राणा, मंत्री अमित रावल, पैक्स प्रमुख तेजपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री शिव कुमार, पैक्स सह प्रमुख  पंकज, विकासखंड प्रमुख श्री अवनीश सैनी, डॉ. बृजपाल, सर्वेश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page