25.7 C
London

सीएम धामी पहुंचे खटीमा दौरे पर, खटीमा पहुंचने से पहले सीएम ने नानकसागर डैम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

खटीमा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार की शाम अपने गृह क्षेत्र खटीमा के दौरे पर पहुंचे। खटीमा पहुंचने से पूर्व सीएम धामी ने नानकमत्ता स्थित नानकसागर डैम का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिशासी अभियंता से बांध की स्थिति, जलस्तर, जल निकासी व्यवस्था, बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों तथा सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून काल में हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें, ताकि किसी भी प्रकार से जनजीवन प्रभावित न हो।

सीएम धामी ने नानकसागर स्थित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जल निकासी एवं बांध की स्थिति पर लगातार कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने जिलाधिकारी नितिन भदौरिया व एसएसपी मणिकांत मिश्रा के साथ आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था और अधिक मजबूत की जाए तथा समय रहते सभी आवश्यक कदम उठाए जाएँ।

मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page