18.4 C
London

ऑपरेशन लंगड़ा जारी अबतक 28 मुठभेड़ में गिरफ्तार, हत्या का आरोपी निशांत सिंह पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने, एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कड़े निर्देश पर कार्रवाई करते हुए, आज देर शाम एक पुलिस मुठभेड़ के बाद हत्या के आरोपी निशान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। निशान सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया और फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

*घटना का विवरण*

 दिनांक 29 जुलाई 2025 को शाम लगभग 7:30 बजे, कोतवाली सितारगंज क्षेत्र के ग्राम सेजनी में पुलिस को सूचना मिली कि निशान सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम सेजनी ने आपसी कहासुनी में सुरजीत सिंह पुत्र धीर सिंह (उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी ग्राम सेजनी) को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा और जानकारी जुटाई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि निशांत सिंह और सुरजीत सिंह के बीच पानी की मोटर लगाए जाने को लेकर विवाद हुआ था। इस कहासुनी के दौरान, निशांत सिंह ने अपने पास मौजूद हथियार से सुरजीत सिंह पर सीधे फायर कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुरजीत सिंह को तुरंत सी.एच.सी. सितारगंज ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

*पुलिस मुठभेड़ और गिरफ्तारी*

➡️ हत्या की वारदात के बाद, पुलिस ने आरोपी निशान सिंह की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा गोठा से बसगर की तरफ जाने वाले रास्ते पर जब एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक सवार द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की गई। पुलिस टीम द्वारा पुनः उसको पकड़ने की कोशिश की गई तो अभियुक्त द्वारा फिर से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आड़ लेकर आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही की गई तो अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम निशान सिंह बताया।

 

*आरोपी निशान सिंह का आपराधिक इतिहास*

➡️ गिरफ्तार आरोपी निशांत सिंह पुत्र गोपाल सिंह (उम्र-40 वर्ष, निवासी ग्राम सैजनी, थाना सितारगंज, ऊधमसिंहनगर) का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसका विवरण इस प्रकार है:

 ➡️ FIR NO-211/2017: धारा-364ए/506 भादवि (भारतीय दंड संहिता)

 ➡️ FIR NO-227/2017: धारा-25 ए आर्म्स एक्ट

 ➡️ FIR NO-397/2017: धारा-2/3 गैंगस्टर एक्ट

 

➡️ पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page