12.6 C
London

कल सीएम धामी पहुंचेंगे रुद्रपुर 38वें राष्ट्रीय खेल में वैलोड्रोम में साइकिलिंग पदक विजेताओं को देंगें पुरूस्कार,DM नितिन सिंह भदौरिया ने वैलोड्रोम व बहुद्देशीय हॉल का किया निरीक्षण

रूद्रपुर। गुरूवार को  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेल में स्पोर्टस स्टेडियम वैलोड्रोम में साइकिलिंग पदक विजेताओं को पुरूस्कार वितरण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री धामी के गुरूवार को स्पोर्टस स्टेडियम में कार्यक्रम के मद्देय नजर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने वैलोड्रोम व बहुद्देशीय हॉल का सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों व इवेंट मैनेजमेंट प्रबन्धन को दिये। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रातः वैलोड्रोम पहंुचकर साइकिलिंग रेस देखेगें उसके उपरांत विजेता खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरण करेगें। तद्पश्चात मुख्यमंत्री 46वीं वाहिनी पीएसी शूटिंग स्थल का भी निरीक्षण करेगें।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने साइकिलिंग प्रतियोगिता का आवलोकन किया व साइकिलिंग प्रतियोगिता रेस को हरी झण्डी दिखाकर रेस प्रारम्भ किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, महासचिव साइकिलिंग एसोसिएशन देवेश पाण्डे, साइकिलिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी, खिलाड़ी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page