15.7 C
London

व्यापारियों को उजाड़ने वाली, ट्रिपल इंजन के बावजूद गरीबों के साथ सौतेला व्यवहार करने वाली भाजपा को सबक सिखाने के लिए जनता बेताब : मोहन खेड़ा

रुद्रपुर:कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने सोमवार को वार्ड नंबर 31,32 व संजय नगर वार्ड नं- 11 वार्ड नं- 37 नैनीताल रेाड, वार्ड नं- 32 डिवाईन पार्क एवं वाउर् 33 शांति विहार में पार्षद प्रत्याशियों और कांग्रेस नेताओं के साथ रोड शो करते हुए जोरदार जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्हें लोगों का भारी समर्थन मिला और उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और लोगों से रूद्रपुर शहर की भलाई और अपने बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा ने व्यापारियों और मध्यम वर्ग के लोगों के साथ हमेशा छलावा किया है, G 20 के नाम पर वर्षों से शहर में व्यापार कर अपना परिवार का पालन पोषण कर रहे लोहिया मार्केट के व्यपारियों को उजाड़ने का काम भाजपा ने किया है भाजपा के प्रतिनिधियों ने रूद्रपुर को विकास में बहुत पीछे धकेल दिया है। रूद्रपुर में पालिका से नगर निगम बने 10 साल हो गये है। महानगर बनने के बावजूद यहां सुविधाओं का अभाव है, पार्क बदहाल है, सफाई व्यवस्था चौपट है, जिधर देखो उधर जाम है। शहर की ज्वलंत समस्याओं का निराकरण करने में भाजपा के जनप्रतिनिधि पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग का विकास चाहती है। सभी के हित कांग्रेस में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मानसिकता है लूटो और राज करो। जनता अब ये सब नहीं चलने देगी। जब गरीबों पर संकट आता है तो भाजपा के जनप्रतिनिधि शहर से गायब हो जाते हैं। नैनीताल रोड से जब गरीब व्यापारियों की दुकानें उजड़ रही थी तो भाजपा के नेता गायब थे। बाजार उजड़ने के बाद भाजपा के नेताओं ने आश्वासन दिये लेकिन ये आश्वासन भी आज तक खोखले साबित हुए हैं। व्यापारियों की दुकानें छीनकर वेंडिंग जोन के नाम पर उनके साथ धोखा किया जा रहा है। दुकानें मुफ्रत देने के बजाय उन्हें लाखों रूपये में खोखे बेचे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा गरीबों को उजाड़ने का काम किया है। मोदी मैदान का उदाहरण देते हुए मोहन खेड़ा ने कहा कि हरीश रावत ने मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी मैदान में गरीबों के लिए आवास बनाने की योजना स्वीकृत की थी इसकी बकायदा पूरी तैयारी हो चुकी थी. लेकिन भाजपा के नेताओं को यह रास नहीं आया और भाजपा की सरकार आते ही मोदी मैदान के लिए स्वीकृत योजना को निरस्त करवाकर गरीबों का हक छीनने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की गरीब विरोधी सोच का इस चुनाव में करारा जवाब मिलेगा।

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस जिलाधयक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि यह चुनाव रूद्रपुर के भविष्य का चुनाव है। तीसरी बार भी भाजपा का मेयर बना तो यह शहर के लिए दुर्भाग्य होगा। उन्होनें कहा कि भाजपा के नेता रूद्रपुर विनाश की ओर ले जाने की कोशिश में लगे हैं। कांग्रेस यह सब नहीं होने देगी। उन्होने कहा कि जनता का समर्थन कांग्रेस के साथ है, इस बार कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा भारी मतों से विजयी होंगे और रूद्रपुरवासियों की उम्मीदों को पूरा करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page