21.6 C
London

केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, चपेट में आया आवासीय भवन

हरिद्वार में केमिकल फैक्टरी में कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कर्मचारी मौका देखकर बाहर भाग निकले।हरिद्वार में नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुराना औद्योगिक क्षेत्र की एक केमिकल की फैक्टरी में सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें और धुआं आसमान में दूर तक उठता देख लोगों में हड़कंप मच गया। इस बीच फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई।सूचना पर दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई हैं। सीएफओ अभिनव त्यागी, एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी, नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग लगने की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोगों भीड़ भी मौके पर पहुंच गई।

फैक्टरी के आसपास के भवन और गोदाम से आनन फानन सामान निकाल कर बाहर फेंका जा रहा है। केमिकल फैक्टरी के बगल के भवन में आग पूरी तरह फैल चुकी है। आशंका है कि अगर भवन में सिलेंडर जैसी वस्तुएं आग की चपेट में आईं तो बड़ा खतरा भी हो सकता है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page