18.6 C
London

बड़ी खबर देखें वीडियो: रायफल लेकर आए बदमाशों ने कैसे नानकमत्ता डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर की हत्या

उधमसिंहनगर।नानकमत्ता से आज सुबह सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार बताते चले कि , आज सुबह डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई… इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है… एसएसपी मंजूनाथ टीसी समेत पुलिस के तमाम बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री के भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

बताते हैं कि बाबा तरसेम सिंह आज सुबह करीब 6:30 बजे रोज की तरह ही गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद लंगर हॉल के बाहर बैठे थे। इसी बीच बाइक पर दो पगड़ी धारी आए और बाबा को गोली मारकर भाग निकले। बाबा के दो गोली पेट और गर्दन पर लगी… खटीमा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई.. स्वास्तिक अस्पताल में उनकी मौत की डॉक्टर ने पुष्टि की। इस घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोली मारने वालों की तलाश की जा रही है। लेकिन उनका अभी कोई सुराग नहीं लग सकता है। सूत्र बताते हैं कि कई विवाद पुलिस को पता लगे हैं जिनकी जांच की जा रही है। बताते हैं कि बाबा तरसेम सिंह ने 20 दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी जान माल का खतरा भी बताया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page