14.7 C
London

लघु व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप की ओर से आज फुटबॉल मैदान में सातवां सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन, सर्वव्यवस्था प्रमुख भारत भूषण चुघ ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य का विषय है कि आज 41 नव विवाहित जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे हैं

रुद्रपुर -लघु व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप की ओर से आज फुटबॉल मैदान में सातवां सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया।

जिसमें तमाम साधु संतों और गणमान्य लोगों ने विवाह समारोह में पहुंचकर नव दंपति को अपना आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सामूहिक विवाह के सर्वव्यवस्था प्रमुख भारत भूषण चुघ ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य का विषय है।

कि आज ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान में 41 नव विवाहित जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे हैं उन्होंने कहा कि यह सभी लोगों के सार्थक प्रयास का नतीजा है कि यह शुभ कार्य संपन्न हुआ है उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से सामूहिक विवाह का आयोजन लघु व्यापार मंडल की ओर से किया जा रहा है जो अनवरत जारी रहेगा। श्री चुघ ने कहा कि जो परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं ,ऐसे में उनकी बेटियों का विवाह कराया जाता है। क्योंकि बेटियां सबकी सांझी होती हैं और यह पुण्य लाभ प्राप्त होता है। सामूहिक विवाह में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी अपना सहयोग दिया। इस मौके पर भजन प्रवाहक कपिल भार्गव ने भी सुंदर सुंदर भजन सुनाए।बारात गल्ला मंडी से प्रारंभ हुई जहां 41 दूल्हे सज धज कर रथों पर सवार थे। ढोल नगाड़ों ओर आतिशबाज़ी के साथ बारात शहर के सभी मुख्य मार्गो से होती हुई ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान पहुंची। जहां लड़की पक्ष वालों ने सभी 41 दुल्हो और बारातियों का स्वागत किया और उन्हें सजे हुए मंच पर ले गए। इसके बाद वधू पक्ष की ओर से दुल्हन के लिबास में सजी-धजी 41 दुल्हनों को मंच पर लाया गया। जहां सभी जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई इस दौरान पंडित जी ने वैदिक मंत्र उच्चारण किया। बाद मे एक-एक कर सभी दूल्हा दुल्हन को फेरों के लिए ले जाया गया। जहां सभी दूल्हा दुल्हनों ने अग्नि के समक्ष फेरे लिए और एक दूसरे के जीवन साथी बने। सामूहिक विवाह के दौरान बहू पक्ष की ओर से उपहार भी दिए गए। इस मौके पर सभी लोगों ने वर और वधू को अपना आशीर्वाद दिया कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र कोली ने किया। इस मौके पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, संजय ठुकराल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता,राज कोली मोहित गुप्ता ,आकाश, शिखर, अशोक शाह, राहुल निषाद, रोहित यादव ,ललित बिष्ट, अंकित गुप्ता, मोहित वंदे मातरम ग्रुप से संजय आर्य सत्ता कोली विजयभान शिवकुमार सिब्बू सनी पासवान कृष्णपाल गंगवार हिम्मत राम कोहली दर्शन कोली छत्रपाल गंगवार अमित गॉड ममता त्रिपाठी कौशल शर्मा राजीव कुमार समेत तमाम महिलाएं पुरुष मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page