13.9 C
London

देखें वीडियो: जब आधी रात मैं सांड की सवारी करने लगा युवक, ऐसा दौड़ाया की लोगों ने दांतो तले दबाई अपनी उंगलियां

ऋषिकेश:एक युवक तपोवन आनंद धाम आश्रम रोड पर सांड के ऊपर बैठ गया और फिर उसकी सवारी कर उसे सड़क पर दौड़ाने लगा.. वहा मौजूद किसी ने उसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया..

ऋषिकेश में तपोवन क्षेत्र में एक युवक का सांड पर बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.. छानबीन के बाद पता चला कि वीडियो बीते पांच मई देर रात 12 बजे का है.. एक युवक तपोवन आनंद धाम आश्रम रोड पर सांड के ऊपर बैठ गया और फिर उसकी सवारी कर उसे सड़क पर दौड़ाने लगा.. इस दौरान आस-पास घूम रहे लोगों ने युवक का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया.. बताया जा रहा है कि युवक नशे में था..

राफ्टिंग व्यवसायी के यहां वाहन चालक है युवक बताया जा रहा है कि युवक तपोवन में एक राफ्टिंग व्यवसायी के यहां वाहन चालक है। जब सोशल मीडिया पर राफ्टिंग व्यवसायी को अपने वाहन चालक के सांड की सवारी का पता चला तो उसने युवक से पूछताछ की.. पूछताछ के बाद उसने युवक को नौकरी से निकाल दिया..

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page