15 C
London

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे उत्तराखंड, रुद्रपुर निवासी किसान नेता तेजेंद्र सिंह विर्क से भी की मुलाकात

हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार यानी आज उत्‍तराखंड के दौरे पर है। हल्‍द्वानी में अखिलेश उत्तराखंड सपा प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के बेटे हस्सन सिद्दीकी के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

अखिलेश यादव रविवार को उत्‍तराखंड दौरे पर रहे। हल्‍द्वानी में अखिलेश उत्तराखंड सपा प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के बेटे हस्सन सिद्दीकी के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे.. सपा के प्रदेश संगठन की बैठक जल्द  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रुदपुर पहुंचे.. दोपहर सवा एक बजे लगभग तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह विर्क के लोकविहार स्थित आवास पर उन्होंने स्थानीय किसान नेताओं, सपा पदाधिकारियों से चाय पर चर्चा की…बाहर आने पर पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा ने कहा कि जल्द उत्तराखंड में सपा की मजबूती के लिए संगठन की बैठक करेंगे…

किसान नेता तेजेन्द्र सिंह विर्क के आवास पर सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष बहेड़ी के सपा नेता इकबाल सिंह चीमा से एनएच 74 और 87 के अधूरे निर्माण को लेकर विस्तार से पूछा।

साथ ही कहा कि उत्तराखंड छोटा प्रदेश होने के बाद विकास क्यों नहीं हो पा रहा। यहां पर नेताओं के साथ चाय पर चर्चा के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page