12.6 C
London

दिनदहाड़े जान से मारने की नियत से फायर करने वाले 02 अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में

दिनांक 02/01/2023 को मलिक कालोनी से हरमन सिंह दवारा गुरजीत सिंह पर जान से मारने की नियत से फायर मारा। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया था, जिस सम्बंध में थाना रुद्रपुर में वादी गुरमीत सिंह निवासी इन्दा कालोनी थाना रूदरपुर ने मुकदमा पंजीकृत कराया जिसका FIR NO.7/23 धारा 504,506,307 IPC है। उक्त सम्बंध मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशनुसार तथा पुलिस अधीक्षक  नगर पलिस अधीक्षक अपराध तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी  रुद्रपुर के निर्देशन में अभि की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया दौराने विवेचना वादी के बयानो तथा अभि0 के CDR के अवलोकन के बाद एक अन्य व्यक्ति यश घई प्रकाश में आया। जिसने उक्त घटना को अंजाम देने के लिये अभि हरमन की मदद की थी मुकदमा उपरोक्त में 120 बी IPC की बढ़ोतरी की गई। दि 05/01/2023 को अभि हरमन व यस घई को गिरफ्तार किया गया तथा प्रकाश में आये दोनो अभियुक्तों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

 

*बरामद माल-*

1- 01 अदद तमन्चा 315 बोर

2-01 फायर किया हुआ बुलेट

3. घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साईकिल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page