14.7 C
London

ससुराल वालों ने की हैवानियत की हदें पार

जाखणीधार (टिहरी) निवासी एक विवाहिता के साथ जीवनगढ़ देहरादून में उसके ससुराल वालों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पीड़ित महिला प्रीति (उम्र 32 साल) को उसकी सास सुभद्रा और ननद जया ने गर्म तवे से बुरी तरह जला दिया। इतना ही नहीं उन्‍होंने बच्‍चों को भी बख्‍शा।

जानकारी के मुताबिक प्रीति की मां सरस्वती शनिवार को जब अपनी बेटी के ससुराल जीवनगढ़ पहुंची तो उन्‍हें बेटी से मिलने नहीं दिया गया। उसके बाद वह जबरन घर में घुसीं तो उनकी बेटी बुरी तरह घायल हालत में थी।

इसके बाद वह बेटी को लेकर अपने घर रिंडोल ग्राम जाखणी धार टिहरी गढ़वाल पहुंचीं। सोमवार को जब प्रधान और अन्य ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मंगलवार सुबह पीड़िता प्रीति और ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

प्रीति की मां सरस्वती ने बताया कि उनकी बेटी को बुरी तरह जलाया गया है। बेटी के तीन बच्चे इसका विरोध करते थे तो बच्चों को भी मारा जाता था। उनकी बेटी के पति अनूप की मानसिक हालत ठीक नहीं है, जिस कारण सास और ननद उनकी बेटी को मारते थे।

एसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नई टिहरी कोतवाली में आरोपित सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टिहरी पुलिस ने आरोपित सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का मेडिकल कराने के बाद उसे देहरादून बर्न यूनिट कोरोनेशन रेफर किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page