11.5 C
London

डीटीडीसी कोरियर में भड़की आग,लाखों का सामान राख

काशीपुर। टांडा उज्जैन चौकी क्षेत्र में ढकिया गुलाबो रोड पर एक कोरियर सर्विस के गोदाम में शार्ट सर्किट के कारण देर रात भड़की आग ने पैकेट में रखी दवाइयां व अन्य जरूरी कोरियर के पैकेट जलाकर खाक कर दिए। सुबह स्थानीय लोगों ने कोरियर सर्विस के ऑफिस से धुआं उठता देख मामले की सूचना दमकल कर्मियों को दी। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक ढकिया गुलाबो रोड पर डीटीडीसी एक्सप्रेस लि0 कोरियर सर्विस का गोदाम और ऑफिस है। बताते हैं कि देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण कोरियर सर्विस में आग भड़क उठी। सुबह अग्निकांड की भनक लगने पर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना प्राप्त होते ही अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव के नेतृत्व में 2 फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पहुंचकर फायर यूनिट द्वारा हाई प्रेशर पंप से पंपिंग कर आग पर पानी डालना आरंभ किया व आग को आगे बढ़ने से रोकते हुए व सामान को जलने से बचाते हुए आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। आग से कोरियर गोदाम में रखा सामान जैसे मसाले बिजली का सामान चिप्स दवाईयां इत्यादि सामान जल कर राख हो गया।। फायर यूनिट में लीडिंग फायरमैन खीमानंद,चालक संदीप शर्मा, दीपक राठौर,प्रकाश चंद्र,अमरीश कुमार, विनोद कुमार, जगदीश प्रसाद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page