18.1 C
London

वन दरोगा भर्ती धांधली के तार लकसर से जुड़े। STF ने लक्सर और खानपुर से दबोचे 2 आरोपी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में हो रही धांधली के सबूत एक के बाद एक निरन्तर सामने आ रहे हैं UKSSSC के बाद वन विभाग भी अब इस धांधली की रडार पर चढ़ चुका है STF की कार्यवाही के अनुसार वन दरोगा की भर्तियों में अनियमितताएं पाई गई हैं। और कई अभ्यर्थियों ने तरह-तरह के अनुचित साधनों से इस परीक्षा को पास किया है। छात्रों से पूछताछ करने पर STF को धांधली में संलिप्त लोगों के सुराग हाथ लगे हैं। जिसके बाद सबूतों के आधार पर STF ने हरिद्वार जिले के लक्सर निवासी रविंद्र और खानपुर के प्रशांत को गिरफ्तार किया है STF के मुताबिक इस परीक्षा में अब तक 2 लोगों को ही गिरफ्तार किया गया है लेकिन जो साक्ष्य STF के हाथ लगे हैं उसके हिसाब से कई लोगों की मिलीभगत इस मामले में निकलकर सामने आना लगभग तय है। बताते चलें कि उत्तराखंड STF द्वारा दिन रात एक करते हुए जिस तरह ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां को लगातार अंजाम दिया जा रहा है उसी के मद्देनजर अब उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती घोटाले में भी लगभग गिरफ्तारियां की बोहनी हो चुकी है। कुल मिलाकर अभी और भी गिरफ्तारियां शायद नजर आ रही हैं और आर्थिक लेनदेन के जरिए परीक्षा में बैठने वाले कई मुन्नाभाई STF की रडार पर आ चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page