12.9 C
London

2 दिन बागेश्वर दौरे पर पहुंचे सीएम धामी

बागेश्वर 2 दिन बागेश्वर दौरे पर पहुंचे सीएम धामी कोट भ्रामरी मेले का देर शाम किया उद्घाटन

रविवार सुबह बागेश्वर स्तिथ परिवहन निगम के रोडवेज बस डिपो का किया उद्घाटन

बागेश्वर अपने दो दिन के बागेश्वर दौरे पर पहुचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने शनिवार देर शाम गरुड़ स्तिथ कोट भ्रामरी मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम धामी ने मंदिर पहुच विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मेले पहुचे सीएम धामी का कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जनता को संबोधित करते हुए। प्रदेश को 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की बात कहते हुए भ्र्ष्टाचार पर राज्य में पूर्ण लगाम लगाने की बात कही।

वही रात्रि विश्राम बेजनाथ स्तिथ टीआरसी में किया।

रविवार दिन में मुख्यमंत्री ने बागेश्वर विधान सभा की 2198.30 लाख के 19 विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बागेश्वेर जिले को बड़ी सौगात देते हुए रोडवेज बस डिपो का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी परिवहन मंत्री चंन्दन राम दास ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बागेश्वर बस डिपो का संचालन 21 बसों के साथ किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बागेश्वर की पावन धरती को देश की आजादी में दिए गए उसके योगदान व आजादी के नायकों को याद किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने जल्द बागेश्वर जिले के समग्र विकास के लिए कार्ययोजनाओं पर काम करने के साथ ही बागेश्वर को रेल मार्ग से जोड़ने पर काम करने के साथ ही रोड कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के साथ ही अपनी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्यालंकारी योजनाओं की जानकारी जनता को बताई। इस दौरान मंच पर विधायकल कपकोट सुरेश गड़िया, भाजपा जिलाध्य शिव सिह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत भौर्याल, शेर सिह गड़िया मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page